प्रदेश में तीन डिग्री चढ़ा पारा

By: Nov 5th, 2017 12:15 am

विभाग का पूर्वानुमान, दस तक बारिश के आसार नहीं

 शिमला — हिमाचल प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। तापमान में बीते दो से तीन दिन से चल रही गिरावट के बाद शनिवार को पारे में उछाल आया है। अधिकतम तापमान एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी रिकार्ड की गई है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश भर में 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मगर इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।  शनिवार को प्रदेश के नाहन को छोड़कर शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कांगड़ा के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 3.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आंकी गई है। कांगड़ा का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री से बढ़कर 28.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा धर्मशाला में 2.0 डिग्री, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा और ऊना के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक का उछाल आया है। नाहन के अधिकतम पारे में भी 0.4 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 20.9, सुंदरनगर में 27.7, भुंतर में 27.6, कल्पा में 18.0, धर्मशाला में 22.4, ऊना में 28.8, नाहन में 23.4 और कांगड़ा में 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जिसमें बीते रोज के मुकाबले एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी आंकी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App