भोटा के कारोबारी को 4.11 लाख की चपत

By: Nov 1st, 2017 12:15 am

हमीरपुर  — यमुनागर की कंपनी ने माल सप्लाई करने का झांसा देकर एक व्यक्ति को चार लाख का चूना लगाया है। कंपनी के मैनेजर द्वारा दिया गया चार लाख 11 हजार रुपए का चेक भी बाउंस हो गया है। इसके बाद व्यक्ति ने कंपनी के तीन अधिकारियों के खिलाफ पुलिस थाना हमीरपुर में मुकदमा दर्ज करवाया है। उसने बताया कि कंपनी ने इसके चार लाख रुपए का गबन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसने बताया कि कंपनी के खाते में दो बार दो- दो लाख रुपए की राशि जमा करवाई गई है। रविंद्र खन्ना मालिक साईं ट्रेडर्ज भोटा ने यह शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि 14 दिसंबर 2016 को योगेंद्र सिंह, सीईओ, उमेश सिंघल निदेशक, कानव नारंग विपरन प्रबंधक कंपनी के तीन व्यक्तियों ने इसके परिसर का दौरा किया। इसे कंपनी ने एडवांस वोटलिंग एंड पैकजिंग, जिसकी फैक्टरी गांव भैरथल, बिलासपुर रोड़ जगादरी, तहसील छचरौली  यमुनानगर है। इसे कंपनी के सामान के वितरण का प्रस्ताव दिया। कंपनी की मांग पर उसने दो लाख रुपए की राशि डिस्ट्रीब्यूट्रशिप के लिए बतौर सिक्योरिटी कैनरा बैंक जगाधरी में फर्म के खाता में जमा करवा दिए। उसके उपरांत इसे दोबारा से कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही कंपनी गांव सतोतर, तहसील अंब जिला ऊना में शुरू हो रही है। इसे हिमाचली होने के नाते लाभदायक होगी , जिसका माल हिमाचल के जिलों में ही वितरित होगा। इसने दोबारा दो लाख रुपए इनके खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद इसके पास एक ट्रक में कंपनी का माल आया। इस सामान की कीमत 71 हजार 359 रुपए थी। माल मानकों पर पूरा नहीं था,जो कि कंपनी को बताया गया। कंपनी ने उसे माल को नहीं बेचने के लिए कहा व माल इसके  गोदाम में पड़ा रहा। इसके बाद यह सामान एक्सपायर हो गया। कानव नारंग के मार्केटिंग मैनेजर आए और उन्होंने माल को नष्ट करवा दिया। आज तक उन्होंने न तो माल बदल कर दिया और न ही पैसे वापस किए, जो इसने जमा करवाए थे। जब वह उमेश सिंघल एमडी से मिला तो उन्होंने इसे चार लाख 11 हजार रुपए का चेक दिया। उन्होंने कहा कि अब वे माल सप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसने विजया बैंक जगाधरी का चैक दो बार पेमेंट के लिए लगाया, लेकिन उसके खाते में कोई पैसा नहीं था। इसकी पुष्टि एसपी हमीरपुर रमन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App