मजबूत बनाता है मुश्किल वक्त

चंडीगढ़ में 40वीं वर्षगांठ से पहले बोले सहारा प्रमुख

चंडीगढ़— सहारा इंडिया परिवार पहली फरवरी, 2018 को 40वीं वर्षगांठ मनाएगा, जिसे सहारा संकल्प वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सहारा प्रमुख देश के 18 शहरों की ‘सहारा मिलन यात्रा’ पर है। सुब्रत रॉय सहारा बुधवार को हजारों शुभचिंतकों एवं कार्यकर्त्ताओं से मिले। उन्होंने बताया कि सभी के जीवन में विपरीत परिस्थितियां आती हैं, ऐसे मुश्किल समय में जो लोग कमजोर होते हैं, वे बिखर जाते हैं, जबकि जो लोग मजबूत होते हैं, वे और भी निखर जाते हैं। मुझे खुशी है कि विपरीत परिस्थिति में सहारा इंडिया परिवार और भी निखर गया है। मुझे गर्व है कि मैं विश्व के विशालतम परिवार के 14

लाख से ज्यादा सदस्यों का मुख्य अभिभावक हूं। 40वीं जयंती के आगाज के अवसर पर एक वक्तव्य में कहा गया कि सहारा में 14 लाख से भी अधिक कार्यकर्ता कार्यरत हैं। हमारी परिसंपत्तियों का कुल बाजार मूल्य लगभग दो लाख करोड़ तथा लगभग दस करोड़ सम्मानित ग्राहक हैं। आज यह भारतीय रेलवे के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी संस्था है, जिसमें सबसे अधिक लोग कार्यरत हैं।