मां चिंतपूर्णी को चांदी का छतर

By: Nov 30th, 2017 12:15 am

लुधियाना के कारोबारी ने मन्नत पूरी होने पर अर्पित की भेंट

चिंतपूर्णी – मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के एक श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सवा दो किलोग्राम चांदी का छतर माता रानी के चरणों मे अर्पित किया है। श्रद्धालु अनिल कुमार निवासी लुधियाना ने बुधवार सुबह सपरिवार माता रानी के चरणों मे छतर चढ़ाया है। छतर की निक्काशी इसकी सुंदरता को चार चांद लगा रही है। मामले की पुष्टि मंदिर अधिकारी ने कर दी है। बुधवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर के वरिष्ठ पुजारी राजेश कालिया के यजमान अनिल कुमार निवासी लुधियाना ने सवा दो किलोग्राम चांदी का बड़ा छतर अर्पित किया। इस मौके पर राजेश कालिया (मिठू) ने यजमान अनिल कुमार की परिवार सहित विशेष पूजा करवाई। राजेश कालिया की मानें तो श्रद्धालु परिवार ने अपनी मन्नत पूरी होने पर बड़ा छतर माता के चरणों मे अर्पित किया है। बताते चलें कि चिंतपूर्णी मंदिर में कुछ दिन पहले जिला ऊना के एक श्रद्धालु परिवार ने गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी लगवाई थी और फिरोजपुर के एक श्रद्धालु ने डेढ़ किलोग्राम सोना गुंबद पर लगवाया था। उधर, मंदिर प्रशासन ने छतर को मां के खजाने में जमा कर लिया है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि छतर की सुनार को बुलाकर पड़ताल करवाई जाएगी। इसके पश्चात ही इसकी रसीद काटी जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App