लैमन रेस में शिवांशी-फ्रॉग रेस में राशि फर्स्ट

By: Nov 20th, 2017 12:05 am

 सुंदरनगर — धनोटू स्थित कावेरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर विद्यार्थियों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं, जिसमें फ्राग रेस, लैमन रेस, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, बैडमिंटन, लांग जंप, हाई जंप और कुश्ती का आयोजन करवाया गया। खेलकूद में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इस मौके पर लैमन रेस में कक्षा तीसरी की शिवांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। हर्षित कक्षा तीन और कनिका कक्षा चतुर्थ ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फ्रॉग रेस में यूकेजी के राशि ने प्रथम और अनिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में सृजन कक्षा प्रथम से प्रथम स्थान और रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा द्वितीय में सिमरन ने प्रथम और और रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा तीन में वंशिका ने प्रथम और शिवांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कों में दिव्यांश ने प्रथम और हर्षित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा चतुर्थ में कनिका ने प्रथम और कोमल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवीं में आरुषि ने प्रथम और कोमल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लड़कों में पारस ने प्रथम और अभिषेक ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लांग जंप में जमा एक कक्षा के शैलेश ने प्रथम और और अनुराग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कबड्डी में कक्षा छठी ने और सीनियर वर्ग में जमा दो कक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में उदय कक्षा नवमीं विजेता और अनुराग कक्षा जमा एक उपविजेता रहा। कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में कार्तिक, साहिल, ध्रुव, कृष, हमेंद्र और प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। हाई जंप जूनियरवर्ग में उदय कक्षा नवमीं ने प्रथम स्थान और अभिषेक कक्षा सातवीं ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में शैलेश कक्षा जमा एक ने प्रथम और अनुराद ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीएस मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का जीवन में विशेष महत्त्व है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में शिरकत करने से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। वहीं, नशे जैसी कुरीति से दूर रहने को भी बल मिलता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App