विस्थापितों की जो आवाज उठाएगा, वोट उसी को

By: Nov 6th, 2017 12:05 am

झंडूता —  ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति के प्रधान नंद लाल शर्मा व सचिव चिरंजी शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में विस्थापितों की आवाज उठाने वाले को ही समर्थन दिया जाएगा। समिति ने कहा कि 65 साल बाद भी विस्थापितों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। भाखड़ा बांध का लाभ हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्यों को ही मिला। विस्थापितों को दर्द के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा। प्रत्येक राजनीतिक दल मंचों से विस्थापितों के त्याग के कसीदे तो पढ़ते हैं, लेकिन किसी भी राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवारों व चुने गए प्रतिनिधियों ने विस्थापितों की आवाज को विधानसभा व राज्यसभा में नहीं उठाया है। विस्थापितों के त्याग की बात प्रधानमंत्री ने एम्स के शिलान्याय के दौरान बिलासपुर में की, परंतु विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए एक भी शब्द नहीं कहा। इस विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी का उम्मीदवार वादा करेगा कि विस्थापितों की समस्याओं का समाधान करेगा। अगर यदि हार भी जाता है, तो अपनी पार्टी के सदस्यों द्वारा विधानसभा में समस्याओं को उठाने का प्रयास करेगा, तो विस्थापितों का समर्थन उसी उम्मीदवार को होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App