सड़क किनारे से बाइक ले उड़े चोर

 शिमला — राजधानी शिमला में चोरों के हौसले बुलंद है। शहर में जहां घरों में चोरी व सेंधमारी की जा रही है, वहीं सड़क से वाहनों पर भी हाथ साफ किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला टूटीकंडी में देखने को आया है। चोरों ने यहां से एक बाइक चुराई है। शिमला में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। कभी घरों में रखा सामान चोरी हो रही है तो कभी सड़क पर पार्क वाहन। ताजा मामला टूटीकंडी में एक बाइक चोरी का है। पुलिस को दी शिकायत में टूटीकंडी निवासी विक्रम संधू ने बताया है कि उसने अपनी बाइक सड़क पास पार्क की थी। बताया जा रहा है कि 18 -19 नवंबर की आधी रात में कोई बाइक चुराकर ले गया। सुबह जब वह मौके पर पहुंचा तो बाइक वहां से गायब पाई गई। हालांकि उसने आसपास खोजबीन की ,लेकिन इसका कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद उसने इस संदर्भ में  बालूगंज थाना में शिकायत तर्ज करवाई है। बहरहाल पुलिस ने वाहन चोरी के बारे में सभी थानों को सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक चोरी हुई बाइक के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। यह पहली दफा नही है। इससे पहले भी शिमला शहर में चोरियों की वारदातें हो चुकी हैं। शहर में कई वाहनों पर चोर हाथ कर चुके हैं। इनमें कार के साथ-साथ बाइकें भी शामिल हैं। लगातार बढ़ रहीं चोरियों से लोग चिंतित है। लोगों  को अब अपनी गाडि़यां सड़कों पर पार्क करना सुरक्षित नहीं लग रहा है। शिमला शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। शिमला में हजारों की तादाद में वाहन हैं। वहीं हर रोज हजारों वाहन शिमला पहुंच रहे हैं। लेकिन इन वाहनों को पार्क करने के लिए पार्किंग नहीं है। ऐसे में लोग मजबूरन सड़कों पर वाहन पार्क करते हैं। कई बार इन वाहनों की तोड़फोड़ की जाती है, तो वहीं कई बार इन वाहनों को चोर उड़ा रहे हैं। ऐसे में सड़क पर वाहन खड़ा करना सुरक्षित नहीं रह गया है। लोगों का कहना है कि शहर में गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। वहीं मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।