साप्ताहिक घटनाक्रम

By: Nov 29th, 2017 12:07 am

* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उमंग मोबाइल एप्लिकेशन को शुरू किया, जो कि नागरिक सेवाओं हेतु सरकार के लिए एक एकीकृत मंच है। यह ई-गवर्नेंस- वर्तमान में केंद्रीय और राज्य सरकारों के 33 सरकारी विभागों से लगभग 162 सेवाओं का आयोजन करती है। ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवई) द्वारा विकसित किया गया है। कुछ सेवाएं आधार, डिजीलॉकर, पे गोव, भारत बिल भुगतान प्रणाली (बीबीपीएस) और सीबीएसई से संबंधित हैं। उमंग (यूनीफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेंस) सरकार का एक ऐप है, जिसके जरिये वह एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ आप तक पहुंचा सकती है।

* पहली बार एक महिला को भारतीय नौसेना में एक पायलट के रूप में शामिल किया गया है। शुभांगी स्वरूप, जो उत्तर प्रदेश से हैं, जल्द ही मेरीटाइम रिकानकायसन्स प्लेन उड़ाती हुई दिखाई देंगी। शुभांगी के अलावा दिल्ली की आस्था सेगल, पुड्डुचेरी की रूपा और केरल की शक्ति माया एस को नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टोरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी बनने का गौरव हासिल हुआ है।

* राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 में संशोधन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद गैर-वन क्षेत्र में उगने वाला बांस ‘पेड़’ की परिभाषा के दायरे से बाहर हो गया। इसके बाद गैर-वन क्षेत्र में उगे बांस को काटने या लाने-ले जाने के लिए अनुमति नहीं लेनी होगी। अध्यादेश जारी होने के पूर्व वन अधिनियम में ताड़, बांस, तने वाले पेड़ और गन्ना पेड़ की श्रेणी में आते थे। वन क्षेत्र में उगने वाले बांस पर आज भी वन संरक्षण अधिनियम-1980 का प्रावधान लागू रहेगा।

* हजारों मील की लंबी उड़ान के बाद लाखों प्रवासी पक्षियों ने एशिया की सबसे बड़ी खारे पानी की लैगून चिल्का झील को अपना रास्ता बना लिया है। झील के तट पर प्रमुख गांव चिल्का और मंगलाजोडी के भीतर नलबाना पक्षी अभयारण्य की झीलों में प्रमुख पक्षी मंडलियां देखी गई हैं।

* संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने की 15 से 5 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय कार्य मंत्रालय की कैबिनेट कमेटी की बैठक के बाद यह घोषणा की। कुमार ने कहा कि संसद सत्र और विधानसभा चुनावों की तारीख को ओवरलैप नहीं करना चाहिए और पहले भी कई बार राज्य में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संसद सत्र का समय निर्धारित किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App