सोलन ने धुरंधरों ने जीते 26मेडल

बीबीएन — हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रोहडू में संपन्न हुएर् 17वीं स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सोलन जिला ने प्रदर्शन कर 16 गोल्ड, पांच सिल्वर व पांच ब्रांज मेडल हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लैजेंडस मार्शल आर्ट एकेडमी के 17 खिलाडि़यों ने अपना दमखम दिखाया। छात्रों ने कुल 26 मेडल जीते। लैजेंडस मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच समीर कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जहां शिमला ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं, सोलन द्वितीय तथा हमीरपुर तृतीय स्थान पर रहा। सोलन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबसे अधिक गोल्ड मेडल  हासिल किए। प्रतियोगिता में आरती, कृष्णा, प्रवण, हर्षित, अनमोल, विशाल, प्रीती, मानव, धरती, अर्जुन, नमन, हिमानी, नेहा, साहिल ठाकुर, नमन कुमार, विनीता, खुशी, आकाश, सूरज, निखिल, अभिषेक, मनोज, स्मृति ने उम्दा प्रदर्शन कर मैडल हासिल किए। टीम मैनेजर ममता कुंवर ने बताया कि कोच समीर कुमार के प्रयास रंग लाए हैं और टीम ने उदा प्रदर्शन कर सोलन जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विजेता खिलाड़ी जमू, दिल्ली व छत्तीसगढ़ में होने वाली आगमी प्रतियोगिताओं में अपने जौहर दिखाएंगे।