सौंदर्य का मंजर मानुषी छिल्लर

By: Nov 22nd, 2017 12:08 am

दुनियाभर में अपनी खूबसूरती का लोहा मनवाकर भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड- 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया। मनुषी छिल्लर का जन्म 14 मई, 1997 को हुआ। डाक्टर माता-पिता के घर जन्मी मानुषी खुद भी एक मेडिकल छात्रा हैं। उनके पिता डा. मित्र बासु छिल्लर चिकित्सा में एमडी हैं व माता डा. नीलम छिल्लर जैव रसायन में एमडी हैं। मानुषी की स्कूली शिक्षा सेंट थॉमस स्कूल, दिल्ली से हुई है व साथ ही एमबीबीएस की डिग्री वह हरियाणा के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कालेज से कर रही हैं। भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कालेज की स्थापना वर्ष 2011 में हुई। वह एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी नृत्यांगना भी हैं, जिन्होंने महान नर्तकियों राजा व राधा रेड्डी और कौशल्या रेड्डी से प्रशिक्षण लिया है। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का भी हिस्सा रही हैं। शनिवार शाम से मिस वर्ल्ड के ऐलान के बाद से मानुषी छिल्लर आम से खास हो गईं। बीते करीब 20 घंटे में ट्विटर पर उनके फॉलोअर्ज की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। बताते हैं कि विश्व सुंदरी बनने से पहली ट्विटर पर मानुषी छिल्लर को करीब 3900 लोग ही फॉलो करते थे, लेकिन अब उनके फॉलोअर्ज की संख्या 47 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, वह भी मजह 15 घंटों में। इससे पहले 25 जून, 2017 को उन्हें फेमिना मिस इंडिया से भी नवाजा गया था। मिस यूनिवर्स का खिताब दोबारा 17 साल के बाद हरियाणा की मानुषी ने भारत के नाम किया है। इससे पहले सन् 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया था। 25 जून, 2017 कोए छिल्लर ने फेमिना मिस इंडिया- 2017 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान छिल्लर को मिस फोटोजेनिक का ताज पहनाया गया और मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्राप्त करने के साथ-साथ यह खिताब भी अपने नाम किया। छिल्लर  की सुंदरता एक उद्देश्य परियोजना थी। परियोजना शक्ति अभियान का लक्ष्य मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने परियोजना के लिए लगभग 20 गांवों का दौरा किया और 5000 से अधिक महिलाओं का उपचार किया। 18 नवंबर, 2017 को छिल्लर को मिस वर्ल्ड 2017 का पुरस्कार दिया गया था, जिसे आउटगोईंग शीर्षक धारक स्टेफनी डेल ने प्रदान किया। मिस यूनिवर्स का मुकुट जीतने वाली वह छठी भारतीय महिला बन गईं।

प्रोजेक्ट शक्ति

मिस वर्ल्ड 2017 के लिए उन्होंने ‘प्रोजेक्ट शक्ति’ के साथ एक मासिक पहल की है, जिसके माध्यम से वह मासिक धर्म की स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना चाहती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App