स्वर्ण भंडार में बड़ी गिरावट से घटा विदेशी मुद्रा भंडार

मुंबई — स्वर्ण भंडार में बड़ी गिरावट के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह घटता हुआ समाप्त सप्ताह में 398.74 अरब डालर रह गया। सप्ताह के दौरान इसमें 2.22 करोड़ डालर की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 27 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में यह 1.16 अरब डालर घटकर 398.76 अरब डालर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, तीन नवंबर को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 57.36 करोड़ डालर घटकर 20.67 अरब डालर रह गया।