अश्लील वीडियो बनाकर दुराचार

पांवटा के माजरा की महिला ने गांव के युवक पर जड़ा आरोप

पांवटा साहिब – पांवटा के माजरा क्षेत्र की एक महिला ने माजरा के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी  के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में माजरा क्षेत्र की एक महिला ने कहा कि   अप्रैल, 2017 में आरोपी ने बहलाकर उसे नशीली चॉकलेट खिलाई। उसके बाद जब उसे होश आया तो वह एक पेइंग गेस्ट के कमरे में थी। उसके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। पास में आरोपी युवक खड़ा था। जब उसने महसूस किया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो वह पुलिस में कंपलेंट करने के लिए जाने लगी। इसी बीच आरोपी युवक ने उसे मोबाइल पर बनाई आपत्तिजनक वीडियो दिखाई, जिस कारण लोकलाज के चलते वह पुलिस के पास नहीं जा सकी। इस अश्लील वीडियो के आधार पर कई महीनों तक आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुराचार करता रहा, लेकिन अति होने पर महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत करने का साहस जुटा लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।