आदित्य ने दिया था इटली का आइडिया

विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली में शादी कर ली। इस शादी के बारे में कयास तो लगाए जा रहे थे, लेकिन किसी को भी इस बार में कन्फर्म नहीं था। इंडस्ट्री में दोनों की शादी के बारे में केवल एक ही शख्स को बताया गया था और वह हैं प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा। बता दें कि आदित्य चोपड़ा ने ही अनुष्का शर्मा को फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था। अनुष्का की पहली फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ 12 दिसंबर को ही रिलीज हुई थी। अनुष्का की विराट के साथ जोड़ी भी इस फिल्म की रिलीज डेट के ठीक नौ साल बाद हुई।  अनुष्का और आदित्य चोपड़ा के बीच बहुत अच्छी बांडिंग है। खबर यह भी है कि इटली में शादी करने की सलाह भी आदित्य ने ही दी थी। एक सूत्र ने बताया कि इटली में शादी करने का आइडिया आदित्य का था। आदित्य और रानी मुखर्जी को शादी में इनवाइट किया गया था, लेकिन वह अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं इसलिए जा नहीं पाए।