एग्जिट पोल में जीती भाजपा

By: Dec 15th, 2017 12:10 am

हिमाचल में दो तिहाई बहुमत के करीब भगवा दल, गुजरात में रिपीट होगी सरकार

शिमला— गुजरात विधानसभा चुनाव में अंतिम चरण की वोटिंग के बाद विभिन्न एजेंसियों ने जो एग्जिट पोल जारी किया है, उसमें हिमाचल में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ती हुई दिख रही है। यूं कहा जा सकता है कि एग्जिट पोल से संबंधित एजेंसियों ने भाजपा के सुर में सुर मिलाया है। गुजरात में भी भाजपा की ही सरकार रिपीट होने जा रही है। हालांकि वहां पहले के मुकाबले कांग्रेस की स्थिति मजबूत जरूर बताई जा रही है, लेकिन उसे फिलहाल सत्ता मिलती नजर नहीं आ रही है। हिमाचल की बात करें तो चुनाव से पूर्व व इसके बाद भाजपा के मिशन 50 प्लस के जो दावे रहे हैं, यदि एग्जिट पोल की मानें तो वे सच साबित होने वाले हैं। इन नतीजों को देखकर कांग्रेस खेमे में कहीं न कहीं निराशा बढ़ रही है। जो नेता मिशन रिपीट के दावे कर रहे थे, उनके चेहरों की हवाइयां उड़ती दिख रही हैं। हालांकि वे 18 दिसंबर के इंतजार की भी दुहाई दे रहे हैं। इस दलील के पीछे पंजाब व बिहार के एग्जिट पोल का हवाला भी कांग्रेस के नेता दे रहे हैं, जहां एग्जिट पोल के नतीजे सच साबित नहीं हुए थे। दूसरी तरफ भाजपा में, जिसने बिलासपुर में बड़ी बैठक की, बकायदा मिशन 50 प्लस के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। भाजपा के नेताओं की खुशी थमने का नाम नहीं ले रही। प्रो. धूमल के नेतृत्व में भाजपाई प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनती देख रहे हैं। यदि एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं तो कांग्रेस के लिए यह दुखद घड़ी भी होगी, क्योंकि जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उनमें कई संवेदनशील सीटों पर दिग्गज भी लुढ़क सकते हैं। बहरहाल, इंडिया टुडे व एक्सिज के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 47 से 55 और कांग्रेस को 13 से 20 सीटें मिल रही हैं। शेष अन्यों का शून्य से दो सीटें बताई जा रही हैं। सी वोटर के मुताबिक 41 सीटें भाजपा को, 25 कांग्रेस को व शेष दो सीटें अन्यों का मिलेंगी। न्यूज एक्स व सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक 42 से 50 भाजपा, 18 से 24 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। टुडे चाणक्य के मुताबिक भाजपा को 48 से 62 और कांग्रेस को छह से 20 सीटें मिल रही हैं।

हिमाचल चुनाव का एग्जिट पोल

सर्वे एजेंसी            भाजपा     कांग्रेस     अन्य

इंडिया टुडे/एक्सिस  47-55     13-20     0-2

न्यूज 24/टुडेज चाणक्य 55      13         0

एनबीटी/सी वोटर     41         25         02

न्यूज नेशन            45         21         02

एबीपी/सीएसडीएस  35-41     26-32     0-2

टाइम्स नाउ/वीएमआर 51       16         01

इंडिया न्यूज/सीएनएक्स 44-55 18-24     02

गुजरात चुनाव का एग्जिट पोल

भाजपा     कांग्रेस     अन्य

99-113   68-82     1-4

135        47         00

108       74         00

126       54         02

117        64         01

109       70         03

110-120 65-75     2-4

* 18 दिसंबर का इंतजार तो करें, एग्जिट पोल के नतीजे पंजाब व बिहार में भी सही साबित नहीं हुए थे। इतनी सीटें भाजपा को नहीं मिल सकती हैं

— सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

* कांग्रेस 18 का भी इंतजार भी कर ले, मिशन 50 प्लस होकर रहेगा। कांग्रेस को उसकी करनी का फल भुगतना ही होगा। मतदाता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का मन काफी पहले बना लिया था, मगर कांग्रेस ख्वाबों में डूबी थी                                        

— पे्रम कुमार धूमल, नेता प्रतिपक्ष


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App