एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां

शिमला — हिमाचल के एबीवीपी कार्यकर्ताओं को केंद्रीय कार्य समिति व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिली हैं, उनमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. नागेश ठाकुर को विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष चौहान, उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री कौल नेगी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य के रूप में आशीष सिक्टा व हेमा ठाकुर तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों में डा. ललित मोहन, नवनीत कौशल, विक्रम शर्मा व मेधिनी धीमान को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारियां एबीवीपी के रांची में 30 नवंबर से तीन दिसंबर तक आयोजित अधिवेशन में दी गई हैं। अधिवेशन में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, क्रिकेटर सुरेश रैना व पहलवान योगेश्वर दत्त आदि ने भी हिस्सा लिया। उधर, बाहरी राज्यों में भी हिमाचली कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिली है। इनमें राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री राहुल शर्मा, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री अजय ठाकुर व जम्मू-कश्मीर प्रदेश संगठन मंत्री जीत सिंह को बनाया गया है।