दुनिया की सबसे वजनी मछली

विश्व का सबसे भारी ‘बोनी फिश’ जापान में मिली है। बताया जा रहा है कि विश्व की सबसे भारी ‘बोनी फिश’ यानी ओस्टीइक्थीज जापान में मिली है, जिसका वजन 2300 किलोग्राम है। बोनी फिश या हड्डीदार मछलियां ऐसी मछलियों की श्रेणी में आती हैं, जिनके अंदरूनी ढांचे कार्टिलेज के बदले हड्डी के बने होते हैं। हिरोशिमा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार शुरू में माना जा रहा था कि यह मछली सामान्य मोला सनफिश प्रजाति की है, लेकिन यह मोला अलेक्संद्रिनी सनफिश प्रजाति की है। इसके बाद इसे विश्व की सबसे भारी हड्डीदार मछली होने का खिताब मिला। एक पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार एक हजार से ज्यादा दस्तावेज और नमूनों की जांच की गई। कुछ दस्तावेज तो 500 साल पुराने भी थे। गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड्स में पहले मोला मोला प्रजाति की मछली को विश्व की सबसे भारी मछली का खिताब हासिल है, लेकिन इस शोध के बाद पता चला है कि ये मोला मोला नहीं मोला एल्कसजेंड्रिनी है।