फूलों ने बिगाड़ा दुल्हन का चेहरा

शादी का दिन किसी लड़की के लिए बहुत ही खास दिन होता है। वह अपने बचपन से इस दिन का इंतजार करती है। ऐसे ही 23 साल की एक लड़की ने भी अपनी शादी के लिए के लिए खूब सपने देखे थे, लेकिन शादी की एक रात पहले ही उसके साथ कुछ ऐसा हुआ की बेचारी का शादी वाला पूरा दिन दर्द में ही बीत गया। इस लड़की का नाम है क्रिस्टीन, क्रिस्टीन के फार्म हाउस पर सफेद रंग के बहुत से फूल लगे हुए थे। ये सभी फूल बर्फ से ढके हुए थे। शादी के एक दिन पहले क्रिस्टीन सफेद फूलों को तोड़कर लाई और उन्हें अपने बेड पर रख दिया। जब सुबह क्रिस्टीन सोकर उठी तो उसके पूरे चेहरे पर रेड रैशेस और एलर्जी हो गई थी।  क्रिस्टीन अपने चेहरे को देखकर बुरी तरह से डर गई। उसी वक्त क्रिस्टीन हास्पिटल भी गई, लेकिन वो बंद था। क्रिस्टीन अपने चेहरे पर हुई एलर्जी को देखकर बुरी तरह डर गई थी जिस वजह से वो शादी की सारी खुशी भी भूल गई। रैशेस के कारण क्रिस्टीन की आंखों में से लगातार आंसू आ रहे थे। शाम तक क्रिस्टीन दर्द के कारण तड़प रही थी। क्रिस्टीन के पति को उसका दर्द देखा नहीं गया और आखिरकार क्रिस्टीन अपने पति जॉन के साथ हॉस्पिटल गई। क्रिस्टीन ने अपनी शादी का रिसेप्शन तक छोड़ने का मन बना लिया था और व्हाइट गाउन उतारकर सादे कपडे़ पहन लिए। पर पति के कहने पर वह पेंट और शर्ट में ही रिसेप्शन में पहुंची।