मां चितंपूर्णी को सोने के चार छतर अर्पित

By: Dec 2nd, 2017 12:40 am

चिंतपूर्णी – प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में श्रद्धालु दिल खोलकर चढ़ावा दे रहे हैं। शुक्रवार को न्यूयार्क में रहने वाले मोगा (पंजाब) के श्रद्धालु ने मां की पावन पिंडी पर करीब सवा दो लाख रुपए के सोने चार छतर व एक घर जैसा स्टेच्यू मां के चरणों मे अर्पित किया। मंदिर के पुजारी अजय कालिया के जजमानों ने पुजारी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर पेमेंट रसीद सहित गुप्त रूप से गल्ले में डाल दी। श्री कालिया ने बताया कि दो छतर व एक स्टेच्यू न्यूयार्क व दो छतर श्रद्धालुओं ने मोगा से बनवा कर मां के चरणों में अर्पित किए हैं, जिन की कुल कीमत सवा दो लाख रुपए है। उल्लेखनीय है कि गत रोज पंजाब के ही श्रद्धालुओं ने दो किलो चांदी का छतर मां के चरणों मे भेंट किया था। श्रद्धालुओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चिंता दूर करने वाली दुखों का निवारण करने वाली भगवती मां चिंतपूर्णी में मनोकामना पूर्ण होने पर उन्होंने सोने के छतर भेंट स्वरूप मां के चरणों मे अर्पित किए है। मंदिर अधिकारी प्रेम लाल शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा सोने के छतर गुप्त रूप से भेंट कर गल्ले में डाले गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App