मेरे पास मां है…

By: Dec 5th, 2017 12:10 am

18 मार्च, 1938 से चार दिसंबर, 2017

हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले तीन हफ्ते से बीमार थे। शशि ने हिंदी सिनेमा की 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया। वह 79 वर्ष के थे। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दीं। 1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे थे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था। शशि कपूर हिंदी सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को जन्मे थे। चार दिसंबर, 2017 को उनका निधन हो गया। शशि पृथ्वीराज के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। आकर्षक व्यक्तित्व वाले शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। बचपन से ही एक्टिंग के शौकीन शशि स्कूल में नाटकों में हिस्सा लेना चाहते थे। शशि कपूर को फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ के लिए बेस्ट एक्टर, बांबे जर्नलिस्ट एसोसिएशन अवार्ड और फिल्म ‘मुहाफिज’ के लिए स्पेशल ज्यूरी का नेशनल अवार्ड भी मिला था।

‘शंकुतला’ से सिने करियर की शुरुआत

पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर ने पृथ्वी थियेटर के नाटक ‘शंकुतला’ से अपने करियर की शुरू की थी। राज कपूर की पहली फिल्म ‘आग’ और तीसरी फिल्म ‘आवारा’ में शशि ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन की भूमिकाएं निभाई थीं। यश चोपड़ा ने फिल्म ‘धर्मपुत्र’ के जरिए शशि को इंडस्ट्री में एंट्री कराई थी।

नंदा ने कहा था फेवरेट

शशि कपूर ने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया, लेकिन सबसे साथ उनकी हिट जोड़ी राखी, शर्मिला टैगोर, जीनत अमान और नंदा के साथ रही। दरअसल, शशि कपूर ने अपने करियर के दौरान सबसे ज्यादा फिल्में राखी, शर्मिला टैगौर, जीनत अमान और नंदा के साथ की। नंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शशि कपूर उनके फेवरेट एक्टर हैं।

बेसुध बिग बी को लेकर भागे थे अस्पताल

पर्दे पर शशि कपूर की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ खूब जमी। अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर ने एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम किया। दोनों को बीच कई ऐसे किस्से हैं, जो किसी को भी चौंका देते हैं। ऐसा ही एक वाकया है जब शशि ने अमिताभ की जान बचाई थी। 1980 में आई राकेश कुमार की फिल्म ‘दो और दो पांच’ की शूटिंग के लिए अमिताभ और शशि मुंबई के सी रॉक होटल में फिल्माया जाना था। उस वक्त अमिताभ अस्थमा से जूझ रहे थे। शूटिंग के दौरान अचानक अमिताभ को अस्थमा का अटैक आया, सेट पर कोई डाक्टर नहीं था। ऐसे में अमिताभ की हालत बिगड़ने लगी। अमिताभ को लेकर दौड़े शशि कपूर अमिताभ को लेकर दौड़े शशि कपूर अमिताभ को अस्थमा से जूझता देख शशि कपूर मदद के लिए आगे आए और उन्हें उठाकर अस्पताल के लिए दौड़े। डाक्टरों ने माना कि शशि सामने न आते तो शायद अमिताभ को नुकसान हो सकता था। अमिताभ ने भी इस बात के लिए शशि का हमेशा अहसान माना।

कपूर खानदान की तोड़ी परंपरा तीन साल बड़ी जेनिफर से की शादी

शादी के मामले में भी वह अलग ही निकले। पृथ्वी थियेटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएयेटर ग्रुप ‘शेक्सपियेराना’ में शामिल हो गए। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनियाभर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का प्यार परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से तीन साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। कपूर खानदान में इस तरह की यह पहली शादी थी।

‘जिन्ना’ सिने करियर की आखिरी फिल्म

बालीवुड से वह लगभग संन्यास ले चुके थे। वर्ष 1998 में आई फिल्म ‘जिन्ना’ उनके सिने करियर की आखिरी फिल्म थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App