व्हाइट क्रिसमस…चांस बहुत कम

By: Dec 25th, 2017 12:15 am

सेलिब्रेशन के लिए सैलानियों से पैक पहाड़ों की रानी के हाथ लग सकती है मायूसी

शिमला  – क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बाहरी राज्यों से भारी संख्या में सैलानी प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थलों में पहुंचे हैं। अधिकतर पर्यटक व्हाइट क्रिसमस की हसरत लेकर यहां पहुंचे हैं, मगर इस विंटर सीजन इन्हें निराशा झेलनी पड़ सकती है, जबकि न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग का क्रम अभी भी जारी है। प्रदेश में इस विंटर सीजन व्हाइट क्रिसमस की हसरत पूरी नहीं होगी। मौसम विभाग ने समूचे प्रदेश में 25 दिसंबर को मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में हिमाचल के प्रमुख पर्यटक स्थलों पर व्हाइट क्रिसमस की आस लिए पहुंचने वाले सैलानियों के हाथ निराशा ही लगेगी। प्रदेश में पिछले विंटर सीजन के दौरान क्रिसमस पर बर्फबारी हुई थी। इस विंटर सीजन में दिसंबर में मध्य में ही मौसम में करवट आ गई थी। इस दौरान समूचे प्रदेश में बारिश और कई जगह बर्फबारी हुई, जिसे देखते हुए लोगों में व्हाहट क्रिसमस की उम्मीदें जगी थी।

कारोबार पर पड़ सकता है असर

प्रमुख पर्यटक स्थलों पर व्हाइट क्रिसमस की हसरत लेकर हर वर्ष सैकड़ों सैलानी पहुंचते हैं। मौजूदा सीजन में क्रिसमस पर भारी सैलानियों के उमड़ने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं, मगर मौसम की बेरुखी इस विंटर सीजन में पर्यटन के कारोबार पर भारी पड़ सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App