शपथ समारोह के गवाह बने हजारों लोग, सुबह सात बजे ही भर गया था रिज

By: Dec 27th, 2017 4:40 pm

शिमला— प्रदेश की नई जयराम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी प्रदेश के हजारों लोग बने। नए मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही रिज से लेकर स्कैंडल प्वाइंट तक जय घोष गूंज उठा। यहां शुरू से लेकर अंत तक भगवा झंडे दिखाई दे रहे थे और लोगों के हुजूम की कोई गिनती नहीं थी। यही कारण था कि सुबह सात बजे से ही यहां पर लोग रिज मैदान में पहुंचने शुरू हो गए थे। देखते ही देखते सुबह नौ बजे तक पूरा रिज खचाखच भर चुका था और यहां लगी सभी कुर्सियां भर चुकी थीं। रिज ही नहीं मालरोड पर लिफ्ट से लेकर कैनेडी चौक तक लोगों की कतारें थीं। दोनों तरफ खड़ी कतारों ने मोदी के काफिले पर पुष्प वर्षा की। मोदी ने भी जनता का खूब अभिवादन किया। ढोल नगाढ़े लेकर पहुंचे लोगों ने यहां चारों ओर खूब धूम मचाई। यहां पर अलग-अलग जगहों से आए कार्यकर्ताओं ने खूब नाटी डाली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App