सचिवालय के बोर्ड से हटाए मंत्रियों के नाम

By: Dec 21st, 2017 12:10 am

शिमला— राज्य सचिवालय में बुधवार को प्रवेश द्वार  पर लगे फट्टे से सभी मंत्रियों के नाम हटा लिए गए हैं। इस बोर्ड पर मुख्यमंत्री समेत उनकी पूरी कैबिनेट का नाम रहता है। अब कार्यवाहक मुख्यमंत्री  ही सरकार को चला रहे हैं,लिहाजा सचिवालय के प्रवेश द्वार पर मौजूद बोर्ड पर अब केवल मुख्यमंत्री के तौर पर वीरभद्र सिंह का नाम ही रखा गया है। शेष कैबिनेट के मंत्रियों का नाम यहां से हटा दिया गया है। जल्दी ही नई सरकार के गठन के बाद भाजपा अपनी कैबिनेट भी तय करेगी और फिर सचिवालय के इस बोर्ड पर नए मुख्यमंत्री के साथ उनकी कैबिनेट के नाम इंगित होेंगे।  एक बोर्ड अधिकारियों के नाम का भी है,जिसमें मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का नाम भी रहता है। यहां पर फिलहाल ये नाम कायम हैं। मुख्यमंत्री के साथ लगे प्रधान सलाहकार व प्रधान सचिव का नाम भी उनके साथ ही यहां से हटाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App