कांग्रेस के आउट होते ही निगम कर्मियों को राहत

By: Jan 31st, 2018 12:07 am

मंडी – परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने में एचआरटीसी कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई है। सत्ता परिवर्तन के साथ ही एचआरटीसी में अब भय व आतंक का माहौल समाप्त हो गया है। शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में संघ के पदाधिकारियों को चुन-चुनकर प्रताडि़त किया गया, जिसके चलते निगम में भय व आतंक का माहौल बना गया था, लेकिन अब सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नई सरकार के गठन बाद भय व आतंक का माहौल समाप्त हो गया है। मंडी में संघ के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर 31 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में निगम के करीब 200 से अधिक कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ प्रबंधन व प्रदेश सरकार से सौहार्दपूर्ण वार्तालाप की तैयारी में जुटा है। शंकर सिंह ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर द्वारा भ्रष्टाचार व भयमुक्त प्रशासन देने के ऐलान के बाद प्रदेश में नए युग का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में पूर्व परिवहन मंत्री व सरकार की धक्केशाही नीतियों से त्रस्त परिवहन कर्मचारियों के आंदोलन से प्रदेश में सत्ता विरोधी माहौल खड़ा हो गया, जिसके लिए परिवहन निगम के कर्मचारियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शंकर सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में संघ के पदाधिकारियों को चुन-चुनकर निशाना बनाकर प्रताडि़त किया गया लेकिन अब नई सरकार के सत्तासीन होने बाद उन्हें न्याय प्राप्त हुआ है। इस मौके पर संघ सीएम जयराम ठाकुर द्वारा आनी में निगम का डिपो खोले जाने का स्वागत करते हुए उ मीद जताई है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों सहित आम लोगों की बेहतरी के लिए अनेक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान इस मौके पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर सहित गोपाल सैनी, रणजीत सिंह, निसार अहमद, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, राकेश ठाकुर, अंजन कुमार, प्रेम सिंह, लेखराज, राम सिंह, योगराज, जोध सिंह, राजकृष्ण, अच्छर सिह, गोपाल सिंह व मित्रदेव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App