कालका-शिमला फोरलेन की धूल ने किया परेशान

सोलन — कालका- शिमला फ ोरलेन के कार्य से उड़ने वाली धूल – मिट्टी ने अब लोगों को परेशानियोंं में डाल दिया है। धूल-मिट्टी से लोगों को सड़कों से गुजरने में भी डर लगने लगा है।  लगातार उड़ने वाली धूल-मिट्टी ने दोपहिया वाहन व पैदल चल रहे लोगों को अपने मुंह को ढक कर चलने पर मजबूर कर दिया है, जिसके चलते  स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसारबीते तीन वर्षों से कालका से शिमला तक फोरलेन का कार्य किया जा रहा है। जगह -जगह पर मशीनों द्वारा क टिंग का कार्य किया जा रहा है। ठीक इसी तरह से सोलन से सटे क्षेत्र आंजी में भी फोरलेन का कार्य प्रगति पर है। हालांकि अधिकतर जगह पर अब सड़क को चौड़ा कर दिया गया है, लेकिन जब तक रोड को पक्का नहीं किया जाएगा तब तक सड़क पर धूल – मिट्टी के उड़ने का सिलसिला इसी तरह से जारी रहेगा। आलम यह है कि सड़क के किनारे खड़े वाहनों को तो अब धूल -मिटटी के कारण पहचानना भी मुश्किल हो गया है।  स्थानीय निवासियों भूपेंद्र ठाकुर , जय राम , लक्की , गरीब दास , अमर सिंह का कहना है कि तेज हवाओं से धूल – मिट्टी सीधे घरों के अंदर आ जाती है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगोें ने कई बार कंपनी के कर्मचारियों से भी बात की है, लेकिन अभी तक इसका कोई हल नहीं निकला है। गांव के लोगों का कहना है कि कंपनी द्वारा रोजना सड़कों पर पानी नहीं डाला जा रहा है।