गणतंत्र दिवस पर रिहा होंगे दो कैदी, 461 कैदियों की सजा सात से 45 दिन कम

By: Jan 24th, 2018 5:07 pm

शिमला— हिमाचल सरकार ने जेलों में बेहतर आचारण वाले 463 कैदियों की सजा सात से 45 दिन कम कर दी है। साथ ही दो कैदियों को गणतंत्र दिवस पर रिहा करने का भी फैसला लिया है। प्रदेश की 12 जेलों में वर्तमान में कुल 922 कैदी सजायाफ्ता हैं। इनमें से 459 का आचरण सजा कम करने के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया, जबकि 463 कैदियों का व्यवहार सही था। रिहा होने वाले दो कैदी धर्मशाला और हमीरपुर में सजा काट रहे हैं।

 

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App