जापान ने शव लौटाने के मांगे पैसे

By: Jan 4th, 2018 12:15 am

रकम न दे पाने के चलते हमीरपुर के री गांव के युवक की डेडबॉडी फंसी

हमीरपुर— जापान ने हमीरपुर के एक व्यक्ति की डेडबॉडी के पैसे मांगे हैं। पैसों की भरपाई न होने के कारण हिमाचली युवक का शव छह दिन से जापान में फंसा है। बुधवार को यह मामला हमीरपुर के साथ अनुराग ठाकुर ने विदेश मंत्रालय से उठाया है। इस आधार पर केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान सरकार से शव भेजने को कहा है। इसका सारा खर्चा विदेश मंत्रालय उठाने को तैयार हो गया है। नादौन सब-डिवीजन के गलोड़ के समीपवर्ती री गांव के पृथ्वी चंद की डेडबॉडी 29 दिसंबर से टोक्यो में फंसी है। मृतक की पत्नी सीमा देवी का कहना है कि उसका पति टोक्यो के एक होटल में कुक था। पिछले ही महीने पृथ्वी चंद छुट्टी काटकर जापान रवाना हुआ था। 29 दिसंबर को सीमा देवी को पति की मौत की किसी रिश्तेदार ने सूचना दी। पत्नी को बताया गया कि पृथ्वी चंद की बीमारी के चलते मौत हो गई है और उसका शव भेजने के लिए  पैसे भेजे जाएं।   इस कारण पीडि़त परिवार ने सांसद अनुराग ठाकुर से मदद की गुहार लगाई है। बुधवार को री गांव के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी हमीरपुर संदीप कदम से भी मिला है। ग्रामीणों ने कहा कि पृथ्वी चंद के स्कूल गोइंग दो बच्चे है। घर की माली हालत बेहद नाजुक है। डीसी हमीरपुर संदीप कदम ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए होम डिपार्टमेंट को लिखा है। इस आधार प्रधान सचिव होम आरडी धीमान ने केंद्रीय गृह मंत्रलाय से यह मामला उठाया है।  विदेश मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की सिफारिश पर जापान स्थित भारतीय दूतावास से सपर्क किया है। मंत्रालय ने प्रमाण पत्र मांगा है।  मृतक की मां के नाम से सर्टिफिकेट   भेज दिया है तथा  पत्नी  के नाम से सर्टिफिकेट  गुरुवार सुबह भेज दिया जाएगा।

सांसद अनुराग ठाकुर की मदद से विदेश मंत्रालय खर्चा उठाने को तैयार

बेटे की डेडबॉडी न मिलने से परेशान परिजनों व ग्रामीणों ने सांसद अनुराग ठाकुर से मदद की गुहार लगाई। सांसद ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत विदेश  मंत्रालय उठाया । विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने जापान सरकार से शव लौटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसका सारा खर्चा विदेश मंत्रालय उठाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App