तीन अफसरों की प्रोमोशन रुकी

By: Jan 2nd, 2018 12:15 am

सरकार के आदशों के बाद एचपीयू ने रद्द की अधिसूचना

शिमला  – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में तीन कर्मचारियों की पदोन्नति में नई सरकार के आदेश आड़े आ गए हैं। सरकार के आदेशों के चलते तीन अधिकारियों की प्रोमोशन फिलहाल रुक गई है। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से रिक्त पड़े पदों पर विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के लिए गए फैसले के तहत तीन कर्मचारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए गए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसे अधिसूचित भी कर दिया गया था, लेकिन नई सरकार के आदेशों के चलते विश्वविद्यालय ने पदोन्नति की इस अधिसूचना को रद्द कर दिया। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत फिलहाल किसी भी तरह के तबादले, नियुक्तियां और पदोन्नतियां विभागों में नहीं दी जाएंगी। विश्वविद्यालय को भी यह आदेश मिले हैं, जिसके बाद तीन पदों पर की जा रही पदोन्नतियां विश्वविद्यालय ने रद्द की हैं। जानकारी के अुनसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार, सेक्शन आफिसर और सुपरिंटेंडेंट-गे्रड टू पर तीन अधिकारियों को पदोन्नति के आदेश जारी किए गए थे, लेकिन सरकार के निर्देश मिलते ही इन्हें रद्द कर दिया गया। विश्वविद्यालय कुल सचिव प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद में लिए गए फैसले के तहत 31 मार्च, 2018 तक जो भी पद सेवानिवृत्ति के बाद खाली होंगे, उन पर नियमों के तहत पदोन्नति विश्वविद्यालय सीधे तौर पर करेगा। इन्हीं नियमों के तहत तीन अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी हुए थे, लेकिन सरकार के निर्देशों पर इन्हें रद्द कर दिया गया है। अब जब तक प्रदेश सरकार के आगामी आदेश नहीं मिलते, तब तक पदोन्नतियां नहीं होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App