परिणीति ने शेयर की स्ट्रेच मार्क्स फोटो

By: Jan 29th, 2018 12:07 am

बालीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह समय-समय पर अपने फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा फोटो शेयर किया जिस पर उन्हें शादी के प्रस्ताव आने लगे। दरअसल, परिणीति ने सनग्लासेज पहने हुए एक तस्वीर डाली। यूजर्स ने सनग्लासेज से ज्यादा उनके पेट पर दिख रहे स्ट्रेच मार्क्स पर कॉमेंट करना शुरू कर दिया। अमूमन स्टार्स ऐसी चीजें अपने फैंस के सामने नहीं लाते हैं लेकिन परिणीति ने इसे छिपाने की कोशिश नहीं की। परिणीति की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें शादी के प्रोपोजल आने लगे। कई लोगों ने स्ट्रेच मार्क्स दिखाने के लिए उन्हें बहादुर भी कहा। एक यूजर ने लिखा कि वह परी जैसी लड़की से शादी करना चाहता है तो एक दूसरे यूजर ने लिखा कि रियल बॉडी दिखाने के लिए शुक्रिया परी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App