बाल सुधार गृह की ग्रिल तोड़कर दो बच्चे फरार

लुधियाना — पंजाब के लुधियाना नगर की शिमलापुरी इलाके में स्थित बाल सुधार गृह की ग्रिल तोड़ कर बुधवार तड़के दो किशोर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दोनों किशोरों पर चोरी का आरोप था। इनके फरार होने से सुधार गृह की सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। एसडीएम दमनप्रीत ने बुधवार को बताया कि दोनों किशोर तड़के ग्रिल तोड़ कर भाग गए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी को खंगाला गया है।