ब्यास में कूदी महिला की मौत

नादौन,बड़ा  — ग्राम पंचायत चौड़ू की एक महिला ने ब्यास  में कूदकर  जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के मायकों वालों ससुराल वालों पर हत्या करके नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तारो देवी ऊर्फ पिंकी पुत्री नेक चंद निवासी सियालकड़ की शादी पांच वर्ष पहले चौडू  के मनोज ऊर्फ मनु से हुई थी। मंगलवार सुबह महिला अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर ब्यास   में कूद गई। डीएसपी रेणु शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए टीएससी भेज दिया है।   रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मृतका के पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच कर रही है।