मंत्री ने मंडी अस्पताल की सफाई का लिया जायजा

By: Jan 27th, 2018 12:08 am

मंडी – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने गुरुवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा मरीजों का हाल-चाल पूछा। उन्होंने अस्पताल में ही अधिकारियों के साथ बैठक कर मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी हासिल की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही मुफ्त दवाइयों, आपरेशन थियेटर, रक्त बैंक तथा सिविल सप्लाई कारपोरेशन द्वारा दवाइयों की उचित मूल्य की दुकान के रख रखाव की भी जानकारी प्राप्त की।  इस अवसर पर उनके साथ विधायक विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी तथा जवाहर ठाकुर, जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपमंडलाधिकारी ना. सदर मदन कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देश राज शर्मा भी थे। इससे पूर्व क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार का स्वागत किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App