मनी राम सर्वेक्षक संघ प्रधान

मंडी — मंडी जिला सर्वेक्षक संघ सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग मंडी का चुनाव नेरचौक में आयोजित किए गए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राज्य सर्वेक्षक संघ के महासचिव राज पाल ने की। चुनाव अधिकारी राजपाल ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें संघ के मनी राम को प्रधान, हेत राम को वरिष्ठ उपप्रधान, उपप्रधान नरेंद्र कुमार सरकाघाट, उपप्रधान-दो देवदास, महासचिव नरेंद्र ठाकुर, संयुक्त सचिव पूर्ण चंद, प्रेस सचिव महेंद्र सिंह और भूप सिंह को कानूनी सलाहाकार चुना गया। इसके उपरांत नई कार्यकारिणी ने जिला के सर्वेक्षकों का आभार व्यक्त किया है। वहीं संघ ने  प्रस्ताव पारित किया गया कि समस्त मांगों को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के समक्ष बल्ह विधायक के इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में उठाई जाएगी।