माता बगलामुखी का आशीर्वाद

पंडोह — मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली मर्तबा गृह विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जयराम ठाकुर ने रविवार को बाखली स्थित माता बगलामुखी मंदिर में शीश नवाया।  रविवार को मुख्यमंत्री पहले हेलिकाप्टर के जरिए पड्डल मैदान में उतरे। इसके बाद वह सीधा बगलामुखी मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। गौरतलब हो कि बाखली में माता बगलामुखी का मंदिर कई वर्षों पुराना है। जयराम ठाकुर भी यहां पर कई वर्षों से आ रहे हैं। मंदिर के पुजारी ने बताया की ठाकुर जयराम का मंदिर में काफीआना-जाना है। वह परिवार सहित कई बार यहां आ चुके हैं। घर की सुख-शांति के लिए भी हवन पाठ करवाते रहते हैं और हर बार विधायक बनने के बाद भी माता के मंदिर माथा टेकने आते हैं। पुजारी ने कहा कि यह बगलामुखी माता का आशीर्वाद है कि अब वह हिमाचल के मुख्यमंत्री बन कर यहां पर आए हैं। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद यहां पर चाय पी। मंदिर कमेटी द्वारा उन्हें माता की चुनरी भेंट की गई। उधर, जिला मंडी के सदर विधान सभा क्षेत्र की पंचायत जागर, सियोग, पंडोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जनता द्वरा जोरदार स्वागत किया गया। सियोग पंचायत प्रधान महेंद्र पाल, जागर पंचायत प्रधान रमेश व पंडोह पंचायत में पंचायत प्रधान, पंडोह डैम विस्थापित संघ के प्रधान फतेह राम व समस्त जनता ने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से स्वागत किया।  व्यापार मंडल के सदस्य बीआर सकलानी, महेंद्र पाल, सुरेंद्र कुमार, नेत्र पाल, रोहित कुमार, पूर्व उपप्रधान पंडोह हीरा लाल, अशवनी पठानिया, सुभाष सूद, विशाल सूद, दीपक सूद, रवीश, अनिल शर्मा, दीपक सैणी, साजन, भूपिंद्र मियां एवं अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री का पूल मालाओं से स्वागत किया।  तांदी पंचायत के प्रधान देविंद्रा देवी, पूर्व प्रधान गुलाब सिंह व बूथ अध्यक्ष चेत राम व अन्य लोगों ने अपने मुख्यमंत्री का नाटी डाल कर स्वागत किया। मुख्यंमंत्री पर जमकर फूलों की बरसात की गई।