युवक-महिला ने निगला जहर

By: Jan 5th, 2018 12:15 am

सुंदरनगर — पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत आने वाले क्षेत्र पुंघ रोड के साथ सटे जंगल में एक युवक और एक महिला जहर निगलकर अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। इनमें से महिला ने मंडी जोनल अस्पताल में दम तोड़ दिया है, जबकि युवक जिदंगी और मौत के बीच जूझ रहा है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही दलबल सहित क्षेत्र की ओर रवाना हो गई। दूसरी ओर से बल्ह से पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। नेशनल एंबुलेंस सर्विस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रति से घटनास्थल पर पहुंची और अचेत अवस्था में पुष्पराज (22) पुत्र गुलाब सिंह निवासी बडसू और द्रुमती देवी (27) पत्नी दिनेश कुमार निवासी नलवाड़ी को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत को नाजुक भांपते हुए जोनल अस्पताल मंडी रैफर कर दिया। जोनल अस्पताल मंडी में महिला ने दम तोड़ दिया है। पुलिस थाना के एएसआई प्रेम सिंह ने बताया कि महिला के पति के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी एसएचओ गुरबचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच बल्ह पुलिस कर रही है। यह उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। भले ही घटना यहां घटित हुई है, फिर भी मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच होगी। युवक महिला की दुकान पर नौकर का काम करता था। अभी तक जहर खाने के कारणों का पुलिस को पता नहीं चला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App