राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

By: Jan 31st, 2018 12:09 am

डलहौजी— राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी चौक में समारोह का आयोजन किया गया। इस सादे समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की। समाजसेविका स्नेहलता ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमें अपने उन शहीदों के आदर्शों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, जिन्होंने इस राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। गांधी के दर्शन आज पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सोच और उनके विचार हमारे लिए हमेशा से प्रेरणादायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने आहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजादी दिलाई वे वास्तव में पूरे विश्व की अचंभित करता है ऐसी महान विभूति को पुष्पांजलि अर्पित कर हम स्वयं को धन्य समझते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा राष्ट्र उनकी आहिंसावादी विचार धारा को नमन कर रहा है। इसी प्रकार हमें भी सच्चाई और अहिसा के रास्ते पर चलने और चारों ओर शांति व सद्भाव का वातावरण बनाने व राष्ट्र की उन्नति के लिए स्वयं को समर्पित करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App