समय पर हों बेहतर काम, रखेंगे नजर

By: Jan 20th, 2018 12:07 am

सुशासन की डगर

नाम         अश्विनी कुमार

बैच               2009

पद          एसडीएम

नेरचौक – बल्ह के नए एसडीएम अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। 2009 बैच के एचएएस अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि लोगों के लिए सुशासन और बेहतर सुविधाएं उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए रेवेन्यू डिपार्टमेंट की बेहतर सुविधाओं पर उनका पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक डिमांड के कार्य समय पर हों और बेहतर तरीके से हों, इस पर भी वह पूरी नजर रखेंगे। अश्विनी कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रहे, इसके लिए पुलिस विभाग के सहयोग से कार्य किया जाएगा। अश्विनी कुमार ने कहा कि क्षेत्र की बेहतरी के लिए बेहतर व्यवस्था की शुरुआत वह अपने कार्यालय से करेंगे। लाहुल घाटी के ओथम गांव में चार अगस्त, 1982 को जन्मे अश्विनी कुमार जियोग्राफी मे पोस्ट ग्रेजुएट हैं। 2009 में एचएएस की परीक्षा में पूरे हिमाचल में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले अश्विनी कुमार ने 2010 में सबसे पहले पांगी में एससी डिवेलपमेंट सहायक आयुक्त और बीडीओ के रूप मे अपना कार्यभार संभाला था। उसके बाद अश्विनी कुमार एसडीएम भटियात चंबा और कुल्लू मे आरटीओ अधिकारी रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App