रामपुर बुशहर – भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की बैठक परिधिगृह में आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा उपस्थित रहे। साथ ही जिला महासू सह प्रभारी बिहारी भी उपस्थित रहे। सबसे पहले भाजपा मंडल रामपुर ने गणमान्य लोगों का जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ओएसडी शिशु धर्मा को टोपी व शाल भेंट कर सम्मानित किया। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के रामपुर आगमन पर विशेष चर्चा की गई। इसमें उनके स्वागत को लेकर चर्चा की गई और उनके रामपुर में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जाएंगी। भाजपा मंडल ने कहा कि रामपुर विधानसभा की समस्त जनता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भव्य स्वागत करेगी। धर्मा ने रामपुर मंडल को कहा कि जो भी रामपुर मंडल में कार्य आएंगे वे सिर्फ रामपुर मंडल के द्वारा ही किए जाएंगे। बाहरी हस्तक्षेप को बिलकुल सहन नहीं किया जाएगा। धर्मा ने कहा कि रामपुर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इतना ही नहीं रामपुर का विकास 68 विधानसभा में से सबसे पहले किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता प्रेम द्रैक, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण, महामंत्री अनिल चौहान व शेर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम लाल, नीना शर्मा, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता विजय गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुषमा मखैक, कर्म सिंह ठाकुर, विजय शर्मा, जिया लाल चौहान, बृजलाल, केवल राम बुशहरी, किसान मोर्चा जिला महासू अध्यक्ष कुलवीर खुंद, जिला परिषद लायक राम खुंद, राम दासी, शहरी अध्यक्ष श्याम मेहता, उपाध्यक्ष मोहनलाल, विजय शर्मा, ऊषा मेहता, सुदर्शन सहगल, पंचायत समिति सदस्य शीशी राम, विशना भंडारी, रीता जोशी, राजेश, पंचायत प्रधान यशपाल चौहान, मस्तराम, नरेश चौहान, सवेर चंद व बाबू राम कश्यप मौजूद रहे। इस मौके पर कुछ सदस्यों ने बीजेपी ज्वाइन की। इसमें ‘कोशिश एक आशा’ की अध्यक्ष स्वाति बंसल व उनके साथ शांता, साधना, सुलोचना शर्मा, सरोज शर्मा व उनके साथ पांच अन्य लोगों ने बीजेपी का हाथ थामा। बैठक में सभी ग्राम केंद्रों के अध्यक्ष, मंडल के सभी सदस्य महिला मोर्चा के सभी सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।