सूखा मिटा, सेब अभी भी प्यासा

By: Jan 25th, 2018 12:10 am

भरमौर— जनजातीय उपमंडल में हुए ताजा हिमपात के बाद मौसम फिर खुल गया है। बुधवार को समूचे उपमंडल में चटक धूप खिली रही। इसके चलते लोगों को कडाके की ठंड से भी दिन के समय निजात मिली। लेकिन सुबह-शाम यहां पर ठंड का प्रकोप बरकरार है। हांलाकि बीते दिनों यहां पर अरसे से बारिश और बर्फबारी न होने के चते दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही थी। लेकिन मौसम के रुख बदलने के साथ ही यहां पर दिन के समय भी ठंड पड़ने शुरू हो गई थी। बहरहाल ताजा हिमपात के बाद लोगों को बुधवार को यहां कड़ाके की ठंड से दिन के समय राहत जरूर मिल गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम को जनजातीय उपमंडल भरमौर में आधा फुट के करीब ताजा हिमपात हुआ था। वहीं रात के समय यहां पर बर्फ  गिरने का क्रम रुक गया था। अलबता सुबह यहां पर कड़ाके की ठंड महसूस की गई तो, दिन के समय धूप खिली रहने से लोग ठंड से राहत पाते नजर आए। अलबता लोगों ने बुधवार को दिन भर यहां पर धूप का आंनद उठाया। उधर, ताजा हिमपात के बाद यहां पर लंबे समय से पैदा हुई सूखे की स्थिति से भी राहत मिली है और किसान-बागबानों को कुछ हद तक यहां राहत मिली है। हांलाकि क्षेत्र के बागबान इस बर्फबारी को प्रर्याप्त नहीं मान रहे है। बागबानों का कहना है कि सेब के पौधों का 90 दिन के आसपास तक बर्फ  के बीच रहना बेहद जरूरी है। इसी के चलते सेब की फसल के लिए बेहद अहम माने जाने वाले चिलिंग ऑवर्ज पूरे होते हैं।  उधर, फल-सब्जी उत्पादक संघ भरमौर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर का कहना है कि हांलाकि आशा के अनुरूप अभी तक सेब की बेहतर फसल के लिए यहां पर बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन फसल के लिए कुछ हद तक राहत जरूरी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App