स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर बांटी जानकारी

पालमपुर- नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विकास खंड कांगड़ा के तकीपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की लेखाकार नीलम चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कला व साहित्य विषय पर निबंध,  चित्रकला प्रतियोगिता तथा पर्यावरण बचाओ संबंधित स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। कम्प्यूटर सेंटर तकीपुर की युवतियों ने समूहगान व कांगड़ा लोक नृत्य झमाकड़ा प्रस्तुत किए। नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला की लेखाकार नीलम चौधरी ने सभी दिग्गजों का अभिनंदन किया व उन्हें नेहरू युवा केंद्र संगठन के कार्यक्रमों से अवगत करवाया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों के बारे में भी जानकारी दी