स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए बनाएं ठोस नीति

By: Jan 28th, 2018 12:01 am

मंडी— प्रदेश स्वास्थ्य अनुबंधित समिति कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों को एनएचएम, आरएनटीसीपी में कार्य करते हुए 19 वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन इन कर्मचारियों को नियमित करने की कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है। संघ के प्रतिनिधि जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर राणा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर एवं सदर  महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मंडी में मिले। इस दौरान संघ के प्रदेश महासचिव अशरफ खान ने बताया कि उनकी मांग को पूरा करने के लिए 28 मार्च, 2016 को नोटिफिकेशन जारी की गई थी, इसके बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया है। संघ ने कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने संघ को आश्वासन दिया  है कि कर्मचारियों के हित के लिए नीति बनाई जाएगी। प्रदेश सरकार मांगों को  पूरा करने के लिए सहानुभूति विचार करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारी हितैषी होने का प्रमाण कार्यभार संभालते ही दे चुके हैं। संघ को उम्मीद है कि वह उनकी मांग को भी पूरा करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App