नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान बुधवार शाम थम गया। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर भी चुनाव होना था...

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि जाति जनगणना उनके लिए कोई राजनीति नहीं, बल्कि उनके जीवन का मिशन है और केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर इसे अनिवार्य रूप से कराया जाएगा। राहुल गांधी ने यहां जवाहर भवन में सामाजिक न्याय सम्मेलन...

कांगड़ा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। नादौन से गग्गल एयरपोर्ट जाते समय मुख्यमंत्री कांगड़ा बाईपास पर एकाएक रुक गए। साथ में मौजूद स्टाफ को लगा किसी काम से रुके होंगे, लेकिन वह गाड़ी से उतरते ही सड़क किनारे खड़ी फूड...

यवतमाल। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के यवतमाल में भाषण देते समय अचानक मंच पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उन्हें संभाल लिया। जिस समय यह घटना पेश आई उस समय नितिन गडकरी यवतमाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां वह एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। जब वह मंच पर भाषण दे रहे थे तो अचानक से वह बेहोश होकर मंच पर गिर पड़े। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर बताई जा रही है। बता दें कि यह पहली बार...

शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट खड़ा करने की भाजपा की साजिश पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है और अब भाजपा नेता बौखलाहट में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए अरबों रुपए का लेन-देन किया, विधायकों...

इंफाल। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बुधवार को एक शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण (IED) में विस्फोट होने से इंफाल-माओ राजमार्ग का पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई। पुलिस ने कहा कि इंफाल-माओ राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई और पुल के दोनों ओर लगभग 200 वाहन फंसे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट से पुल में करीब तीन छेद हो गए। गौरतलब है कि तीन मई 2023 से अलग-अलग समय पर विभिन्न कुकी संगठनों द्वारा...