अप्रैल में आएगा ‘क्वांटिको 3’

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको% का नया सीजन अप्रैल में शुरु होने वाला है। इसके दो सीजन आ चुके हैं और अब इसका तीसरा सीजन भी आने को तैयार है। जैसा कि आप जानते हैं शो में प्रियंका एक एफबीआई एजेंट एलेक्स पैरिस का किरदार निभा रही हैं। ये अमरीकन टीवी शो से प्रियंका काफी हालीवुड में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं और हर जगह बस इनके ही चर्चे हो रहे हैं। इस शो में प्रियंका के साथ हालीवुड एक्टर जेक मैकलालिन, जोहैना ब्रैडी, रसेल टोवे और ब्लेयर अंडरवुड जैसे फेमस कलाकार शामिल हैं। इसी के साथ आपको बता दे ये नया सीजन भारत में 29 अप्रैल से प्रसारित किया जाएगा. ये शो स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी चैनल पर भी दर्शाया जाएगा। प्रियंका चोपड़ा बालीवुड को जैसे छोड़ ही चुकी हैं।