इनसानी होंठ वाली मछली

अफ्रीका में एक ऐसी मछली पाई गई है, जिसके अब दुनियाभर में चर्चे हो रहे है। इसका कारण है इस मछली के इनसानों की तरह होंठ। कई फिश एक्सपर्ट्स हैरान है कि आखिर इनसानों की तरह इस मछली के होंठ कैसे हो सकते हैं। मजेदार बात तो यह है कि अफ्रीका की लेक मालावी में मिली इस फिश की तुलना अब हालीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली से भी हो रही है। इनसानों की तरह होंठ होने की वजह से इस फिश को किसेबल फिश नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह सीच्लिड प्रजाति की मछली है।