इस बार पौंग झील में 17 हजार पक्षी कम

नगरोटा सूरियां— इस बार पौंग झील में पिछले वर्ष के मुकावले 17 हजार के करीब प्रवासी पक्षी कम आए, जबकि 14 प्रजातियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले तीन दिन की गणना के बाद वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार ठंड कम होने से पक्ष्यों की संख्या में कमी आई है। इस बार जितनी भी झीलें हैं, वहां भी पक्षियों की संख्या में कमी आई है। इस बार पौंग झील में 107 प्रजातियों के 110203 पिछले वर्ष 93 प्रजातियों के एक लाख 27 हजार के करीब पक्षी  पहुंचे थे। इनमें झील वार हैडिड गीज नाम के 34094 पक्षी पाए गए। इस बार 66 प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां तथा 41 लोकल प्रजातियों के पक्षी पहुंचे थे। कामन कूट 15410, कामन पौचाड 11449, लिटल कारमोरेट 10434, नारयन पिनटल 9187, कामन टील 6678 व ग्रेट कारमोरेट 5375 आदि प्रजातियों के पक्षी भी शामिल हैं।