जींस पहनने का शौक है तो अपनाएं ट्रेंड्स टिप्स

जींस एक ऐसा परिधान है, जो लगभग हर कोई पहनना पसंद करता है। बस समय के साथ इसके ट्रेंड्स में बदलाव आता रहता है। ट्रेंड में कभी कलर्ड जींस, कभी मंकी वॉश तो कभी रिब्ड जींस का फैशन होता है। पहले लोग बेल बॉटम जींस काफी पसंद करते थे, तो अब नैरो बॉटम ज्यादा कैरी करते हैं। इन दिनों बेल बॉटम ट्रेंड भी वापस लौट रहा है। इतना ही नहीं, इन दिनों एक और ट्रेंड काफी ट्रेंड कर रहा है और यह है एम्ब्रॉएडर्ड ट्रेंड।

कैजुअल और स्टाइलिश लुक के लिए आप एम्ब्रॉएडर्ड जींस को कैरी करें। इन दिनों फ्लोरल एम्ब्रॉएडरी काफी ट्रेंड में है और बहुत अच्छे पैटर्न अवेलेबल हैं। इसे आप क्रॉप टॉप और हील्स के साथ पार्टी में भी पहन सकती है।

वह दिन गए जब महिलाएं आरामदायक, सॉफ्ट बूटकट और खाकी जींस का चयन किया करती थीं, अब ट्रेंड्स को ज्यादा फॉलो करती हैं। एम्ब्रॉएडर्ड जींस मार्केट में 700-3500 तक की अलग- अलग रेंज में उपलब्ध हैं। इन दिनों काफी डिस्काउंट भी चल रहे हैं। आप चाहें तो मैक्स, लाइफस्टाइल, जारा, एचएनएम, रिलायंस ट्रेंड्स में जाकर इन जींस को खरीद सकती हैं।