नागरिक आपूर्ति निगम कर्मचारी संघ का विस्तार

By: Feb 22nd, 2018 12:01 am

नूरपुर— हिमाचल प्र देश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जनक चंबियाल ने अपनी राज्य स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित राज्य स्तरीय कर्मचारी संघ की सलाहकार समिति में जोध सिंह मिन्हास, कुलतार सिंह राणा, नरेंद्र सूद व जयदेव शर्मा शामिल होंगे। संजीव वर्मा व हेम राज वरिष्ठ उपप्रधान होंगे, अरुण कुमार व ज्ञान चंद उपप्रधान, किशन चंद व हेम राज कोटवी सहसचिव, दीपिका धीमान कार्यालय सचिव, टेक चंद शर्मा कानूनी सलाहकार, प्रेम सूद प्रेस सचिव, सूरज प्रकाश अंकेक्षक अधिकारी व अश्वनी कटोच कोषाध्यक्ष होंगे। कार्यकारिणी सदस्यों में हेम सिंह, शाम ठाकुर, कपिल देव, अजय कुमार, राजीव शर्मा, लच्छू राम, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह व अमित शर्मा शामिल होंगे। गौरतलब है कि 11 फरवरी को हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित कर्मचारी संघ के चुनाव हुए थे, जिसमें जनक चंबियाल को अध्यक्ष व सन्नी कुबेर को महासचिव चुना गया था। प्रदेश अध्यक्ष जनक चंबियाल ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App