पहली फीमेल सुपरस्टार थीं ‘श्रीदेवी’

बालीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी ने 50 साल के फिल्मी करियर में लगभग 300 फिल्में कीं। इस सफर में उन्होंने करीब हर एक्टर के साथ काम किया। फिर चाहे साउथ से आए रजनीकांत हों या उम्र में छोटे शाहरुख खान वह हर हीरो के साथ खूब जमी और पर्दे पर जादू कर दिया। इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं अनिल कपूर के साथ आई फिल्म मिस्टर इंडिया की. साल 1987 में आई इस फिल्म में हीरो भले ही अनिल कपूर थे, लेकिन श्रीदेवी अपनी परफॉर्मेंस से फिल्म की स्टार बन गईं. एक चुलबुली रिपोर्टर के साथ-साथ काटे नहीं कटते में उनका सेंशुअस अंदाज काफी पसंद किया गया। इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं अनिल कपूर के साथ आई फिल्म मिस्टर इंडिया की। साल 1987 में आई इस फिल्म में हीरो भले ही अनिल कपूर थे। लेकिन श्रीदेवी अपनी परफार्मेंस से फिल्म की स्टार बन गईं। एक चुलबुली रिपोर्टर के साथ-साथ काटे नहीं कटते में उनका सेंशुअस अंदाज काफी पसंद किया गया। 1988 में आई राम अवतार में वह सन्नी देओल और अनिल कपूर के साथ नजर आईं। इस लव ट्रायंगल का गाना उंगली में अंगूठी काफी फेमस हुआ था। जितेंद्र के साथ श्रीदेवी की हिम्मतवाला(1983) उनकी आइकॉनिक फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म ने श्रीदेवी को स्टार बना दिया था। दोनों की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि इसके बाद कई फिल्मों में ये साथ नजर आए। इसी साल यानी 1983 में श्रीदेवी और कमल हासन की सदमा ने लोगों के दिल को छुआ. इसमें दोनों ही कलाकारों की केमिस्ट्री और परफार्मेंस ऐसी थी कि इस सदमा का नाम श्रीदेवी की फिल्मोग्रफी में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। इसी साल यानी श्रीदेवी और कमल हासन की सदमा ने लोगों के दिल को छुआ।