बंद बोरे में महिला की लाश

By: Feb 6th, 2018 12:10 am

पटियाला की किराएदार ने मालिकिन को मार नमैहला की खाई में शव फेंकने की बात कबूली

श्रीनयनादेवी— नयनादेवी के साथ लगते नमैहला गांव के एक जंगल में महिला का शव बंद बोरे में मिला है। पुलिस के अनुसार महिला को पंजाब के पटियाला शहर में ही मारकर लाश बोरी में डालकर रात को नमैहला के पास 250 फुट खाई में फेंक दी थी। महिला की पहचान हरभजन कौर (63)पत्नी गुरचरण सिंह, निवासी चंडीगढ़ सेक्टर-44 के रूप में हुई है। पुलिस ने इस घटना की मुख्य आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला का बयान है कि वह उसके पास किराए के मकान में रहती थी। इस दौरान आपसी कुछ तनाव के कारण उसने और उसके साथ एक व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी थी। हत्या 26 जनवरी को की गई थी और उसे उसी दिन नयनादेवी के गांव नमैहला की पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था। इस दौरान रविवार को पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि यहां बंद बोरे में किसी का शव पड़ा हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने उस शव बरामद किया। महिला (मृतक) का बेटा एनआरआई है, जो कि कनाडा मे रहता है। महिला का चंडीगढ़ तथा पटियाला में अपना फ्लैट भी है। मृतक महिला के पास महिला किराएदार थी तथा उसके पास उसका एक आशिक अकसर आता जाता था तथा मृतक महिला को आरोपी महिला पर शक हुआ तथा उसके साथ कहासुनी भी हुई, जिसके चलते उन दोनों ने महिला को मार डालने का प्लान बनाया। थाना कोट प्रभारी योगराज चंदेल ने खबर की पुष्टि की है। पंजाब तथा हिमाचल पुलिस की संयुक्त प्रयास से बोरी में गला-सड़ा शव बरामद किया तथा बड़ी मुश्किल से पुलिस ने शव सड़क तक पहुंचाया।

पहले पिलाया नशा, फिर रेता गला

मृतक महिला को पहले नशीली दवाई पिलाई बाद में उसका गला रेत कर हत्या कर दी। फिर दोनों ने महिला की लाश को 26 जनवरी को बोरी में डालकर नयनादेवी में कोलावाला टोबा के समीपी गांव नमैहला के पास एक गहरी खाई में फेंक दिया तथा वापस चले गए। मृतक महिला के परिवार वालों ने महिला की छानबीन की तथा पटियाला में उसके गुम होने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस को छानबीन के बाद किराएदार महिला पर शक हुआ तथा सख्ती करने पर पुलिस ने उससे पूरी बात उगलवाई तो सारा मामला प्रकाश में आया। महिला ने प्रेम प्रसंग की कहानी तथा महिला को कैसे मारा, सारा किस्सा सुनाया। पंजाब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा नयनादेवी में घटनास्थल पर महिला को उस स्थान पर लाए, जहां लाश को खाई में फेंका गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App