बडैहर में श्रीकृष्ण लीलाओं का बखान

By: Feb 22nd, 2018 12:05 am

भोरंज – ग्राम पंचायत बडैहर में ग्रामवासियों द्वारा लोकमित्र केंद्र बडैहर के पास भागवत कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन किया गया व झांकी निकाली गई। किस तरह भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। इस भागवत कथा में कथा वाचक पंडित सुशील कुमार बडैहरवासी ने भक्तजनों को भगवान श्रीकृष्ण की लीला का विस्तारपूर्वक श्रवण किया। उन्होंने कृष्ण उपदेश का वर्णन करते हुए कहा कि गो माता, संतों व बुजुर्गों की सेवा करने मात्र से निरस जीवन रूपी में रस भर जाता है। निःस्वार्थ सेवा भाव से मानव भवसागर को पार कर मुक्ति पा लेता है। कथा वाचक ने भक्तों को महाभारत का स्मरण कराते हुए बताया कि युद्ध हमेशा पूरे ही वंशज को तबाह कर देता है। समाज में औरत का बहुत ऊंचा दर्जा है। नारी का अपमान महाभारत की तर्ज पर भुगतना पड़ता है। नारी के अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए ही महाभारत का युद्ध हुआ, जिसका परिणाम वंशज के विलिन से ही संभव हुआ। हर दिन भागवत कथा की संध्या पर मनोज कुमार द्वारा भक्तजनों को कीर्तन सुनाकर भाव-विभोर कर रहे हैं। भागवत कथा के अंतिम दिन हवन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App