‘मिस और मिसेज हिमाचल’ बनने को रैंप पर ऊना का टेलेंट

By: Feb 23rd, 2018 10:50 pm

मॉडलिंग में करियर का सपना साकार कर रहा ‘दिव्य हिमाचल’

ऊना – प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ की  हिमाचली बालाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने की अनोखी व रोमांचकारी मुहिम ‘मिस हिमाचल-2018’ के लिए शुक्रवार को नंदा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग ऊना में ऑडिशन संपन्न हुआ। ऑडिशन में भाग लेने के लिए जिला ऊना के अलावा कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू व मंडी जिलों से भी युवतियां पहुंची थीं। ऑडिशन देने पहुंची युवतियों में भारी उत्साह देखा गया। ऑडिशन में आस्था इंस्टीच्यूट ईसपुर व स्टार ब्यूटीशन इंस्टीच्यूट ऊना की छात्राओं की प्रभावी भागीदारी रही। ऑडिशन में डीएसपी हैडक्वार्टर ऊना अशोक वर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि नंदा अस्पताल एवं नर्सिंग संस्थान के एमडी डा. एसके नंदा, डा. पीएल नंदा, स्टार इंस्टीच्यूट से विकास शर्मा,शिफाली, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट,उपाध्यक्ष बलविंद्र गोल्डी व हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पठानिया विशेष रूप से उपस्थित थे। ब्यूटी विद ब्रेन कंटेस्ट के लिए आयोजित ऑडिशन में 36 युवतियों ने भाग लिया। प्रतिभागी बालाओं ने रैंप पर कैटवॉक करके व निर्णायक मंडल के सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में ‘मिस हिमाचल-2017’ श्वेता शर्मा व ‘मिस हिमाचल’ फाइनलिस्ट कविता ने प्रतिभागी युवतियों के हुनर को परखा और महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।

रैंप पर इनका रहा धमाल

ऑडिशन में नैंसी धीमान, आरजू, शिखा शर्मा, श्वेता भारद्वाज, मीनाक्षी, दीक्षा, भारती सिंह, राधिका, प्रियंका, आरती चंबियाल, सोनिका शर्मा, रुचि, अर्शदीप कौर, अनीता चंदेल, वैशाली, निधि शर्मा, चांदनी, संगीता रानी, कोमल, काजल, मंजु, दीक्षा, सोनाली, मोनिका, प्रियंका, नेहा, आंचल, इंदु, विशाली, अनीता, विशाखा, प्रियंका ठाकुर, पायल ठाकुर, नीलम धीमान, साक्षी व तमन्ना ठाकुर  आदि ने हिस्सा लिया।

आत्मविश्वास जरूरी

‘मिस हिमाचल- 2018’ प्रतियोगिता के ऑडिशन में निर्णायक मंडल में शामिल मिस हिमाचल 2017 श्वेता शर्मा ने कहा कि मॉडलिंग व एक्टिंग एक चुनौतीपूर्ण करियर है। इसके लिए प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। उन्होंने ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि समाचार पत्र प्रदेश की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान कर युवतियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है, जो कि प्रशंसनीय पहल है।

‘दिव्य हिमाचल’ का प्रयास सराहनीय

प्रदेश की युवतियों के लिए मॉडलिंग क्षेत्र को एक करियर के रूप में प्रस्तुत करने की ‘दिव्य हिमाचल’ की पहल निःसंदेह सराहनीय है। यह बात शुक्रवार को नंदा इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग ऊना में ‘मिस हिमाचल-2018’ प्रतियोगिता के ऑडिशन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप प्रदेश की प्रतिभाओं को तराशने का सराहनीय काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवतियों को इस प्रकार के कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, इससे उनके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

‘मिसेज हिमाचल’  बनने को क्रेजी दिखीं महिलाएं

ऊना- प्रदेश के अग्रणी मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित मिसेज हिमाचल-2018 प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऊना के साथ-साथ बिलासपुर की महिलाओं ने भी उत्साह दिखाया। चूल्हा-चौका छोड़कर रैंप पर कैटवॉक को उतरी महिलाओं का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। ‘मिसेज हिमाचल’ के प्लेटफार्म को अपनी प्रतिभा को दर्शाने व आंकलन करने का सही मंच करार देते हुए विवाहित महिलाओं ने इसका भरपुर उपयोग किया। नंदा इंस्टीच्यूट आफ नर्सिंग परिसर में आयोजित मिसेज हिमाचल 2018 ऑडिशन में सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। ऊना जिला में ‘मिसेज हिमाचल’ के ताज को पहनने के लिए महिलाएं काफी क्रेजी दिखीं। ऊना के साथ-साथ बिलासपुर जिला से महिला प्रतिभागियों ने ऑडिशन में पहुंचकर अपनी प्रतिभा दिखाई। महिलाओं को रैंप पर कैटवॉक करते देख दर्शकों ने भी उनकी हौसला आफजाई की और तालियों की गड़गड़ाहट से इनकी प्रतिभा को सम्मान दिया। इस दौरान पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा।

इन्होंने दिया ऑडिशन

‘मिसेज हिमाचल 2018’ के ऑडिशन में ऊना के अंब से इंद्रजीत कौर चौधरी, बिलासपुर की झंडुता से वनिता चंदेल, संघनई से कविता जरियाल, पंजावर से मनीषा, श्रीनैना देवी से जसवीर कौर ठाकुर, रैंसरी से चरणजीत कौर संदल तथा पूवोवाल से हरजीत कौर ने भाग लिया।

प्रमाण पत्र से किया सम्मानित

‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा आयोजित ‘मिसेज हिमाचल-2018’ प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम में मौजूद विशिष्ट अतिथि ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, उपाध्यक्ष बलविंद्र गोल्डी व राजकुमार पठानिया तथा ‘दिव्य हिमाचल’ इवेंट टीम के प्रबंधक दीपक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

फैमिली सपोर्ट से बढ़ रहा हौसला

बिलासपुर के झंडुता से वनिता चंदेल अपने पति के साथ इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए पहुंचीं। वह स्वयं अपना निजी पब्लिक स्कूल चला रही हैं। वहीं, अंब से इंद्रजीत कौर भी पति की प्रेरणा से इस ऑडिशन में भाग लेने आईं। जबकि बिलासपुर से जसबीर कौर भी फैमिली सर्पोट से प्रेरित होकर 24 वर्ष के सफल वैवाहिक जीवन में पहली बार इस प्रकार की प्रतिस्पर्घा में भाग लेने के लिए उतरीं। ऊना की कविता जरियाल, मनीषा, चरणजीत कौर व हरजीत कौर को भी परिवार की पूरी सपोर्ट रही।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App